google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्कूलों में दी गई रेलवे क्रॉसिंग नियमों का संबंधित जानकारी, चलाया गया संरक्षण जागरूकता अभियान

समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा संरक्षण जागरूकता अभियान वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में आज दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को वाराणसी मंडल के वाराणसी-माधोसिंह जं रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फाटक सं- 16 सी तथा समपार संख्या के निकट पड़ने वाले बाजारों एवं विद्यालयों में संरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया। संरक्षा ज्ञान में स्कूली बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने,फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सम्बंध में बच्चों को विभिन्न प्रकार की संरक्षा जानकारी दी गयी। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के संरक्षा सलाहकार सेफ्टी काउंसलरों में अविनाश मिश्रा, वी.के. सिंह, डी.सी.भास्कर आदि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के साथ क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विद्यालयों में सड़क मार्ग से जाकर शिक्षा अदालत के मंचन में सहयोग किया गया । इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय ,प्राथमिक विधालय,लोकपति त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विधालय आदि विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता हेतु लगभग 550 संरक्षा हैण्ड आउट्स का वितरण भी किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)