नवम्बर में होगा भारत, बांग्लादेश और नेपाल में मेन लॉन्च
समाज जागरण
शाहजहांपुर के कस्बा मिर्जापुर मेक इन इंडिया अभियान की भावना को साकार करते हुए जनपद के होनहार युवाओं ने देश का पहला स्वदेशी सोशल मीडिया एप ‘इनवीसिया एक्स’ विकसित किया है। रविवार को इसकी टेस्ट लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान एप को 100 यूजर्स के लिए परीक्षण स्वरूप उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि एप का मेन लॉन्च नवम्बर माह में भारत, बांग्लादेश और नेपाल के यूजर्स के लिए किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम ने कहा कि सोशल मीङिया पर ङाटा लीक के चलते हजारो युवाओं की जिंदगी चली गई। इस को ध्यान मे रखते हुए एप को तैयार करते समय यूजर्स के डेटा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि उपयोगकर्ता निश्चिंत होकर सोशल नेटवर्किंग का आनंद ले सकें। प्रेस वार्ता में बड़ी स्क्रीन पर पत्रकारों को एप की विस्तृत कार्यप्रणाली और इसके फीचर्स की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि इनवीसिया एक्स को कंप्यूटर स्नातक छात्रों की एक टीम ने तैयार किया है, जिनकी जड़ें ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं। इस नवाचार के टीम लीडर ध्रुव प्रताप सिंह शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे के निवासी हैं। टीम में एचआर हेड संगम शर्मा, मार्केटिंग हेड प्रगति शर्मा और युवराज सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।
टीम के सीईओ ध्रुव प्रताप सिंह ने बताया कि हमने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत लगभग एक वर्ष पूर्व की थी। मेक इन इंडिया अभियान से प्रेरित होकर हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस एप को साकार रूप दिया है। उन्होंने कहा कि इनवीसिया एक्स का उद्देश्य देश के युवाओं को एक स्वदेशी, सुरक्षित और उपयोगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जो विदेशी एप्स का बेहतर विकल्प साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र पांङेय ने इस स्वदेशी पहल की सराहना करते हुए इसे डिजिटल भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया। उन्होंने कहा कि कभी कटरी के नाम से विख्यात रहे मिर्जापुर से ऐसी प्रतिभाओं द्वारा एप विकसित करना एक सुखद अनुभूति है। कार्यक्रम मे मिर्जापुर प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्मपाल सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, यज्ञवीर सिंह , राजन सिंह , अंशप्रताप सिंह , गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मे मिर्जापुर, परौर व कलान के पत्रकारों द्वारा बिचार रखकर टीम को एप विकसित करने के लिए बधाई दी। वहीं टीम के सदस्यों ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



