दैनिक समाज जागरण
मोहम्मद कलीमुद्दीन,प्रखंड संवाददाता ,मुसाबनी
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड),16जून 2023:-
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की यौन शोषण पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार, कहा आरोपी को जल्द करे गिरफ्तार नहीं तो करेंगे आत्मदाह ।
शादी का झांसा दे कर शारीरिक शोषण के जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज है काजल(नाम बदलकर) 30 वर्ष का कहना है कि ग्राम ईचडा शेखर मंडल उम्र 28 के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत प्रारंभ हुआ एक अप्रैल 2021 दो वर्षों से इस बीच बहुत बार शारीरिक संबध बना |उसके
बाद हमारे बीच 11-5-2021
से लेकर 12-5-23 तक शारीरिक शोषण किया हमारा संबंध पति -पत्नी के तरह था वह मुझसे शादी करने का वादा किया था कॉलोनी में लगातार उसका आना जाना था जब मैं शादी करने की बात की तब वह टालमटोल करने लगा कहा तुमसे शादी नही हो सकता है अब पिता का स्वास्थ्य भी ठीक नही है और तो ओर जाति का बहाना कर साफ साफ कह दिया कि तुमसे शादी नही कर सकते है ।
जब पीड़िता ने लड़का के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में यौन शोषण का मामला उनके ऊपर दर्ज करवाया तो लड़के के तरफ से समाज के और पंचायत के कुछ लोग पीड़िता के पास गया धमकी देते हुए 5,6 लाख लेने की बात कहा ओर शिकायत वापस ले लो नही तो तुम्हारा सर्टिफिकेट जब्त करवा देंगे । पीड़िता ने कहा कि हमसे तो गलती हुई है लेकिन हम घुट घुट कर जी नही सकते शिकायत करके एक महीना होने जा रहा है हमे इंशाफ चाहिए नही तो आत्मदाह कर लेंगे ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



