google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जेमको छठ घाट, मनिफिट ओड़िया बस्ती छठ घाट तथा प्रेमनगर छठ घाट का निरीक्षण किया।

दैनिक समाज जागरण 15.10.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

आज जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय के निर्देशानुसार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में जेमको छठ घाट, मनिफिट ओड़िया बस्ती छठ घाट तथा प्रेमनगर छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सबसे खराब स्थिति मक़दम छठ घाट की पाई गई। हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र का छठ घाट जर्जर अवस्था में है, जिससे छठ पर्व के दौरान किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जेएनएसी को कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक घाट की मरम्मत व आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए गए हैं।

जदयू प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मक़दम छठ घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर छठ पर्व से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था, साफ़-सफ़ाई, तथा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही डेंजर ज़ोन का स्पष्ट चिन्हीकरण एवं गोताखोरों की तैनाती भी आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा जिलाध्यक्ष निरज सिंह, मजदूर प्रतिनिधि अमित शर्मा , छठ घाट कमिटी के हरि जी, सोनू झा जी, बिपिन जी, नवीन जी, पूछो जी, अमरेश जी, दीपक जी, दीपू जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)