google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्कूटी बनी आग का गोला,स्कूटी सवार बाल-बाल बचे

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।गोविंदपुर से विष्णुगढ़ मार्ग स्थित नावाटांड़ में बुधवार को चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई।स्कूटी सवार समय रहते नीचे गए,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।गोविंदपुर निवासी रवि कुमार महतो ने बताया स्कूटी से दो लोग किसी काम से विष्णुगढ़ जा रहे थे तभी नावाटांड़ में अचानक स्कूटी बन्द हो गया दोबारा चालू करने पर स्कूटी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।स्कूटी से उठ रही आग की तेज लपटें को देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)