दैनिक समाज जागरण ,दयाल लायक ,ब्यूरो चीफ सराइकेला (झारखण्ड )10अगस्त2023
ज़िला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चलाया गया सघन वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान*
अभियान के तहत सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के सम्बन्ध मे दी गई जानकारी
सरायकेला :सरायकेला जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के उपस्थिति में सरायकेला- कांड्रा मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन एवं बिना सीटबेल्ट के बड़े वाहन चला रहें लोगो को जुर्माना लगाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव ना करे. साथ ही ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जुर्माना और चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबित हो सकती है. इसी के साथ हेलमेट,सीटबेल्ट का उपयोग ना करने, ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव करने से बड़े हादसे का शिकार हो सकते है, इस दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं से संबंधित उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दुर्घटना से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, परिवार पर आर्थिक एवं मानसिक रूप से पड़ने वाले दुष्प्रभाव इत्यादि के सम्बन्ध मे जानकारी देकर यातायात नियमों के नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई.
वहीं उन्होंने उन पेरेंट्स को भी नसीहत देते हुए कहा कि कम उम्र वाले बच्चों को वाहन चलाने ना दे. जिससे बच्चे और उनके परिवार वालों के साथ बड़ी सड़क दुर्घटना ना हो सके.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



