google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, स्काईलाइन इंटरनेशनल स्कूल खड़पाथर मुर्धवा में, विद्यार्थियों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण।*


ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी।
दैनिक समाज जागरण

रेणुकूट/ सोनभद्र।स्काईलाइन इंटरनेशनल स्कूल खड़पाथर मुर्धवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रवीण श्रीवास्तव नेविगेटिंग अधिकारी गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के विशेषज्ञों ने एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक यशवंत सिंह और प्रधानाचार्या डॉ० प्रज्ञा तिवारी ने किया। प्रशिक्षण सत्र में प्रवीण श्रीवास्तव नेविगेटिंग अधिकारी गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने अग्नि सुरक्षा अभ्यास (फायर सेफ्टी ड्रिल) के तहत विद्यार्थियों को अग्निकांड से निपटने की जानकारी दी। इसके बाद सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। स्वयंसेवकों को विशेष उपकरणों के बिना लोगों को बचाने की विधियां सिखाई गईं। समापन पर विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर रमाशंकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह  के साथ और स्टाफ रविकांत कुशवाहा, मोईन अंसारी, संतोष कुमार, आर.एस.वाई, इंदु सिंह, श्वेता सिंह, सपना सिंह , सोनम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)