अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में अनिल वर्मा ने किया सावन विषय पर काव्य पाठ*

समाज जागरण अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र:- इंग्लैंड के लंदन स्थित निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्य पाठ गोष्ठी में नगर के स्वतंत्र लेखक,कवि अनिल वर्मा द्वारा अपनी काव्य प्रस्तुति दी गई। इस गोष्ठी का विषय सावन मास पर आधारित था और गोष्ठी में उपस्थित कवियों को शिव और सावन से संबंधित विषय पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करनी थी। अनिल वर्मा ने “सावन में बरसे खुशियां, आंगन में” और “मां” विषय पर अपनी रचना प्रस्तुत की जिसे गोष्ठी में उपस्थित सभी कवियों द्वारा बहुत सराहा गया। इस गोष्ठी का आयोजन लंदन निवासी अमृत बिसारिया द्वारा किया गया था जबकि शारजहां की मीरा ठाकुर, दिल्ली के अभी दा और नोएडा की मीनाक्षी गुप्ता ने भी उक्त विषय पर अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की।

डॉ अमृत बिसारिया ने बहुत खूबसूरत शैली में इस गोष्ठी का संचालन किया और सभी कवियों की रचनाओं की  भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने भी शिव और सावन और महिला से संबंधित विषय पर अति सुंदर काव्य पाठ कर वाहवाही लूटी। गोष्ठी में शामिल अभी दा, मीरा ठाकुर और मीनाक्षी गुप्ता ने भी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति दी और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


यहां उल्लेखनीय है कि कुछ समय पश्चात डॉक्टर अमृत बिसारिया द्वारा लंदन में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें उक्त सभी कवियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त सभी कवि अब लंदन जाकर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)