google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री जवाहर हाई स्कूल कोट डेरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का भव्य आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। ।
ग्रेटर नोएडा के कोट डेरी स्थित श्री जवाहर हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं एक मेधावी छात्रा द्वारा गीता महाकाव्य की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके पश्चात राहुल सिंह ने विद्यार्थियों को गीता जयंती के महत्व एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।
मुख्य वक्ता महेश कुमार माथुर ने छात्रों को गीता के उपदेशों का विद्यार्थी जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गीता अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास विकसित करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में श्लोक पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता, गीता उपदेश आधारित प्रश्नोत्तरी एवं महाभारत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में अलीशा सैफी एवं हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्लोक प्रतियोगिता में इंशा सैफी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी एवं लेखन प्रतियोगिता में ज्योति यादव, हिमांशु भाटी और अंशु प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन किया
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने की अपील की। विद्यालय अध्यक्ष फोटू सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अवादा फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को गीता भेंट की गई और सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)