लिटिल एंजेल अकादमी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया में पाठक टोला स्थित लिटिल एंजेल अकादमी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विवेक कुमार ने विद्यालय के बच्चों को योग के विभिन्न आसनों एवं व्यायामों के महत्व एवं उसके प्रभवो के बारे में बताकर अभ्यास करवाया।विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास कर बच्चों को नित योग करने की प्रेरणा दी।इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार पाठक ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को योग को अपने दैनिक जीवन मे उतारने की बात कही,उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए “करे योग रहे निरोग” का नारा पर बल दिया। विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार पाठक ने विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को योग के महत्व को बताया एवं इसे अपने जीवन मे जोड़ने की बात कही।

उन्होंने आगे बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए डब्बा बंद, पैकेट बंद , फ़ास्ट फ़ूड एवं बाज़ारू खाद्य पदार्थों से दूर रहने की बात कही,इसके अलावे हमारे जीवन मे सही गलत खान पान का क्या असर होता है एवं हम स्वयं को कैसे स्वस्थ रख सकते है जैसी बातों को बताकर योग दिवस की सार्थकता एवम महत्व को बताया।इस विशेष अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं रागिनी मिश्रा,जयमाला पाठक, रुपा सिंह,प्रीति सिंह,अंजू मेहता ,लीला यादव,देवर्षि शर्मा,भार्गवी कनिष्का,अंजलि पर्वत,मालती केशरी एवं शिक्षक सतीश शर्मा आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)