योग दिवस के मौके पर डीवीसी कोनार में योग शिविर।
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।योग दिवस के मौके पर डीवीसी कोनार डैम में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु अरविंद सिन्हा जी ने किया।योग गुरु ने योग के महत्व को बताते हुए योग का प्रशिक्षण दिया।योग के विभिन्न मुद्राओं के फायदे भी बताए और कहा कि योग करे और रोग को से दूर रहे।
योग शरीर को पूरी तरह से शुद्ध करती है। मेडिकल साइंस भी इसके लाभ से वाकिफ है। कोनार जैसे सुंदर प्राकृतिक माहौल योग के लिए पूर्णतःअनुकूल है। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के तहत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को योग संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राणा रंजीत सिंह,डॉक्टर बी एन मंडल,सीएसआर कार्यपालक सुनील कुमार,सब स्टेशन प्रभारी प्रवीण सिन्हा,विद्यालय के प्राचार्य बी के महतो, राजेश्वर रजक, अशोक कपूर, संजय दास, मुनेश्वर लाल, टेकलाल महतो, सरयू महतो और 70 लोग उपस्थित थे। योग दिवस का कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चला। सभी लोगों ने बड़े उत्साह और हर्ष के साथ योग किया।योग दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख ने योग गुरु को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



