google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिलीद स्टेडियम में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

दैनिक समाज जागरण ,शेखर सुमन , ईचागढ़ सराइकेला (झारखण्ड ) 21 जून 2023

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद स्टेडियम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्टेडियम में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को योगा सीखाया गया। इस दौरान योगा मास्टर सह राष्ट्रीय स्वयं सेवक निर्मल भाई व शिक्षक लम्बूधर महतो ने उपस्थित लोगों व स्कूली बच्चों को कई सारे योगा बारी बारी से अभ्यास करवाया गया। योग के फायदे व नित्य क्रिया के रूप में योग को जीवन में सामिल करने के बारे जानकारी दिया गया। निर्मल भाई ने स्वस्थ रहने के लिए योग व प्राणायाम के संबंध में सीखाते हुए इसके रोक के अनुसार भी इसके फायदे पर प्रकाश डाले । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में एलडीएम पब्लिक स्कूल मिलन चौक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं बच्चों को प्रतिदिन योग को भी अपने जीवन में सामिल करने का सपथ दिलाया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि योगा नियमित रूप से करने से शरीर स्वास्थ्य एवं निरोग रहता है। योगा मास्टर सपन साह एवं मुनमुन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से कहीं की योगा करने से बीमारियां दूर तक नहीं भटकती है। इस कारण नियमित रूप से वर्तमान परिवेश में हम सभी को योगा करने की जरूरत है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)