google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पवन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस।

इस वर्ष की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।शनिवार को नवादा के पगार रोड में स्थित पवन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। विद्यालय के प्रिंसिपल विकाश कुमार पांडेय ने योग दिवस एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम निरोग, दीर्घायु एवं स्वस्थ रह सकते हैं,आज पूरा विश्व योग को अपनाया है। इसे हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में अवश्य सम्मिलित करना चाहिए। शिक्षक निशांत कुमार पांडेय एवं प्रकाश साव ने सम्मिलित रूप से ध्यान, व्यायाम, योग, प्राणायाम आदि का प्रदर्शन एवं महत्व बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया। शिक्षिकाएं ममता कुमारी,शबीना प्रवीण एवं साक्षी कुमारी ने बच्चों को बताया कि योग के फायदे शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर तो नजर आते ही हैं, साथ ही यह आध्यात्मिक तौर पर भी फायदे देता है. हर साल 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और योगा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)