बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की सम्मानित प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह की उपस्थिति तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।
समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करना था।
समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न हाउसों के नव-निर्वाचित हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं अन्य छात्र प्रतिनिधियों को उनके पद के अनुरूप हाउस बैज एवं सैश प्रदान किए गए। सम्मानित प्रबंधक महोदया डॉ. प्रीति सिंह एवं प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने विद्यार्थियों को बैज एवं सैश प्रदान कर उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं। स्कूल कैप्टन के रूप में कृष मिश्रा, हेड गर्ल श्रेया तिवारी, हेड बॉय रुद्र प्रताप तिवारी। वही सरदार पटेल हाउस की मिस्ट्रेस जूही कनौजिया हाउस मास्टर रोहित गुप्ता, कर्मवीर हाउस की हाउस मिस्ट्रेस तान्या आहूजा, हाउस मास्टर गुरु चरण चौधरी, विवेकानंद हाउस की हाउस मिस्ट्रेस सौम्या तिवारी, हाउस मास्टर पंकज चौरसिया तथा अंबेडकर हाउस के हाउस मास्टर आशीष प्रजापति और हाउस मिस्ट्रेस सुषमा अंबिका बनी।
हाउस प्रतिनिधि
रेड हाउस
- हाउस कैप्टन –वैष्णवी गुप्ता
- वाइस कैप्टन – आदित्य राय, शरीफुननीसा
ब्लू हाउस
- हाउस कैप्टन –मधु यादव
- वाइस कैप्टन –प्रिंस यादव, संध्या यादव
ग्रीन हाउस
- हाउस कैप्टन –अमित यादव
- वाइस कैप्टन – अनुष्का यादव, अंकित यादव
येलो हाउस
- हाउस कैप्टन –नंदनी शर्मा
- वाइस कैप्टन – अनुराग सिंह, सना फातिमा
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और दूसरों का मार्गदर्शन करने की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्रबंधक महोदया डॉ. प्रीति सिंह ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें अपने कार्यों के माध्यम से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरा समारोह उत्साह, अनुशासन और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इन्वेस्टिचर सेरेमनी ने विद्यार्थियों में नेतृत्व की नई ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें जिम्मेदारी एवं कर्तव्यपरायणता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन सीसीए कमेटी हेड प्रतिमा कुशवाहा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह अवनीश कुमार राय सुनील सिंह अभिषेक यादव विशेश्वर तिवारी सौम्या तिवारी श्वेता पांडे ऋतंभरा अर्चना पांडे शिल्पी उपाध्याय जानकी गुप्ता प्रियंका राय इंदु कला समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



