google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इप्टा ने नेहा सिंह राठौर के साथ एकजुटता व्यक्त की

19 को डालटनगंज में लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी नेहा

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)23फरवरी2023:-भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की झारखंड राज्य समिति और राष्ट्रीय समिति ने प्रख्यात लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है। इप्टा ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा “यूपी में का बा” गीत पर समाज में वैमनस्य और तनाव का अनर्गल आरोप लगाए जाने और नेहा से स्पष्टीकरण की कार्यवाही को अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया और कहा कि एक कलाकार की हैसियत से नेहा ने जनता के सवालों को प्रमुखता से उठाया है।

इस गीत में कानपुर में बुलडोज़र से घर गिराने और मां-बेटी की मौत पर सवाल उठाया गया है जो वाजिब सवाल है और सिर्फ कानपुर ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का भी सवाल है। इसलिए इप्टा नेहा सिंह राठौर के साथ खड़ा है। इप्टा के झारखंड राज्य महासचिव उपेंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस अनर्गल और असंवैधानिक कार्यवाही को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इप्टा के राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजन समिति के महासचिव शैलेन्द्र ने बताया है कि नेहा सिंह राठौर डालटनगंज (झारखंड) में 17 से 19 मार्च तक इप्टा के राष्ट्रीय सम्मेलन सह जन सांस्कृतिक समारोह में एक विशिष्ट अतिथि कलाकार के रूप में भागीदारी करेंगी। इप्टा मांग करती है की सरकार यह नोटिस वापस ले और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बंद करे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)