google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मरीजों की स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हमारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
मरीजों को अपने आप को स्वास्थ्य से बढ़ कर कुछ नहीं होता।मरीज हॉस्पिटल आने के बाद जल्द स्वस्थ हो कर अपने परिवार में जाना चाहता है।आज सेवापुरी विकास खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश सैनी ने समाज जागरण से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब हम मरीज व समाज के कल्याण को प्राथमिकता देकर अपना कर्म ईमानदारी से करते हैं तो सफलताएं खुद कदम चूमने लगती हैं।

उन्होंने सभी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि जो मरीज गरीब, असहाय और वंचित हैं, उनके लिए अपनी ड्यूटी से हटकर थोड़ा समय जरूर निकालने की कोशिश करें।साथ ही उन्होंने बताया क्षेत्र के हरिहरपुर,देहली विनायक,खेवाशीपुर,बहरा, सहित अन्य गांव के मरीजों की सेवा पिछले अगस्त 2025 से करता आ रहा हूं।केंद्र के साफ सफाई के साथ साथ दवाओं की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखते हुए आए हुए मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ करने का कार्य पूरी ईमानदारी से करते आ रहे है।वही क्षेत्र के ग्रामीणों की माने से तो दिनेश सैनी समय से पूर्व आने के बाद देर शाम तक मरीजों का इलाज करने का कार्य करते आ रहे है।इनके आने के बाद हॉस्पिटल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)