दैनिक समाज जागरण,निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड)09 दिसंबर 2023 :- जिला पुलिस अधीक्षक चतरा राकेश रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को इटखोरी थाना पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना गेट के सामने चलाया गया। वाहन चेकिंग के इस अभियान में इटखोरी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वहां से संबंधित आवश्यक कागजातों, ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया। जांच के क्रम में 58 मोटरसाईकिल जप्त किया। पुलिस ने इन वाहनों के चालक से आवश्यक कागजात की मांग की है, कागजात जमा करने पर कुछ बाइक चालान काट कर कल शाम को ही छोड़ दिया गया। कल रात हो जाने के कारण कुछ बाइक बचे हुए थे उसको आज चालान काट कर छोड़ दिया गया। इस अभियान में एसआई बंटी यादव, एसआई अनिल कुमार, एसआई विजय सिंह, थाना के शस्त्रबल मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



