
समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
बिलासपुर । मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल जवाहर बाल मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन
शिमला हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक रूप में सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचें हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कृष्णा अल्लूवीरा जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी वी हरि के अगुवाई में जवाहर बाल मंच का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आये आये प्रमुख पदाधिकारीयों ने भाग लिया। हिमालय प्रदेश के मुख्य मंत्री अरमिन्दर सिंह सुक्खु प्रमुख रूप से उपस्थित होकर अपना संबोधन देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहला राष्ट्रीय सम्मेलन गर्व का विषय। कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन राव द्वारा पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास विचारधारा और आने वाले समय जेबीएम के कामों के बारे में विस्तार से बताया गया। छत्तीसगढ़ से आये कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने प्रशिक्षण में अपना बात रखते हुए प्रदेश में जवाहर बाल मंच में हुए कार्यों का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किये। छत्तीसगढ़ से प्रमुख रूप से प्रणवदास वैष्णव, अशोक राजवाल, नम्रता सोनी, उमेश डोंगरे पहुँचे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



