दैनिक समाज जागरण
मोहम्मद कलीमुद्दीन,प्रखंड संवाददाता ,मुसाबनी
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड),14 अप्रैल 2023:-
भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के नेतृत्व में आज मुसाबनी मंडल कमिटी के द्वारा संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।
मौके पर मंडल महामंत्री बिष्णु रजक एवं विरमान लामा, विरेंद्र सिंह, बीजू मिश्रा, विनय भकत आदि उपस्थित थे।भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जादूगोड़ा के राखा स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पूजा-अर्चना की गई. एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. सभी ने बाबासाहेब की जीवनी को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष भुकतु मार्डी, जिला उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, वरुण सिंह, बागुन केराई, साहिबा हेंब्रम ,विश्वकर्मा सिंह, सीताराम सिंह आदि उपस्थित थे.

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



