यूपी के बदायूं में हुई हत्या (Budaun Murder Case) ने दहला दिया है. यहां दो बच्चों की बेरहमी से हत्या हुई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में लिखा है कि मैं विनोद कुमार सिविल लाइन का रहने वाला हूं. 19 मार्च 2024 को शाम समय लगभग पौने 7 बजे हमारे घर के सामने नाई की दुकान करने वाला साजिद पुत्र बावू अपने भाई जावेद के साथ मोटर साइकिल पर आया. साजिद मोटर साइकिल से उतरकर मेरे घर के अंदर आया. उस समय घर पर मेरी पत्नी संगीता देवी, मेरी माता मुन्नी देवी और मेरे तीन छोटे बच्चे आयुष प्रताप उम्र 13 साल, पीयूष प्रताप उम्र 9 साल और आहान प्रताप उम्र 6 साल मौजूद थे. साजिद ने घर आकर मेरी पत्नी से कहा कि मेरी पत्नी को डिलीवरी होनी है आज रात 11 बजे का समय दिया गया है. उस समय साजिद का भाई जावेद मोटर साइकिल लिए बाहर खड़ा था
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



