दैनिक समाज जागरण
संजीव कुमार पाण्डेय
धोरैया : राहुल गांधी को पहले सजा और फिर उनकी सदस्यता खत्म होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. देश भर में पार्टी द्वारा इसका विरोध हो रहा है. जगह-जगह आंदोलन किए जा रहे हैं.धोरैया में भी इसे लेकर आक्रोश चरम पर है. राहुल गांधी के समर्थन में आज से प्रदेश में कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चला रही है, राहुल गांधी प्रकरण को लेकर 3-10 अप्रैल तक कांग्रेस का आंदोलन, नुक्कड़ सभाओं के जरिये लोगों को बताएंगे मोदी सरकार की नाकामीजय भारत सत्याग्रह आंदोलन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव और पंचायत तक पहुंचेंगे. वो लोगों को राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के बारे में बताएंगे. साथ ही बताएंगे की केंद्र सरकार किस तरह से देश में लोकतंत्र की आवाज को दबाने में लगी हुई है. पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि आज के दिन में केंद्र सरकार से सवाल पूछने पर किस तरह का व्यवहार किया जाता है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच जा कर अपनी बात रखेंगे.कांग्रेस नेता लोगों को बताएंगे कि किस तरह केंद्र सरकार ने साजिश के तहत राहुल गांधी को फंसाया. झूठे आरोप लगाकर साजिश के तहत उनकी सदस्यता रद्द की गई.
पार्टी नेताओं का साफ कहना है कि वे लोग चुप नहीं बैठेंगे. सरकार की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की पोल खोली जाएगी. पार्टी नेता धोरैया प्रखंड अध्यक्ष ग्रीस पासवान ने बताया की सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई थी. इसलिए ऐसा उन्होंने साजिश के तहत किया.कांग्रेस नेता लोगों के बीच जा कर बताएगी कि किस तरह केंद्र सरकार नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है. पार्टी नेता पीएम मोदी और अडानी की मित्रता के बारे में लोगों को बताएंगे. साथ ही बताएंगे की किस तरह पीएम मोदी अपने मित्र उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
आपको बता दें कि यह सत्याग्रह आंदोलन 7 दिनों तक चलेगा. इस अवसर पर मोहम्मद इरफान अंसारी,बबलू मंडल,मनोज कुमार,नरेश राय, गजाधर राय, नारी अंसारी,नईम अंसारी, बुद्धू अंसारी, मोहम्मद आलमगीर अंसारी मजीद, अंसारी मोहम्मद रईस अंसारी, निसार अंसारी, बीना देवी,गुलाम रसूल, जाकिर हुसैन,फैजान अंसारी आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








