नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 99: अटल बिहारी वाजपेई मंडल के शक्ति केंद्र 85 हाजीपुर के बूथ संख्या 719 सेक्टर 99 पर टिफिन पर चर्चा का आयोजन किया गया। सभी बूथ अध्यक्षों के साथ हुई टिफिन पर चर्चा में चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस चर्चा मे मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना एवं शक्ति केंद्र पालक व मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी पटवाल, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष धर्मवीर यादव, बूथ अध्यक्ष एक के वर्मा बूथ, अध्यक्ष बिंदेश्वर शाह एवं बी एल ओ 2 अजय गुप्ता और अन्य बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा टिफिन पर चुनावी चर्चा आगामी लोक सभा चुनाव के मध्यनजर आयोजित किया गया जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन अबकी बार 400 पार पर चर्चा हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्तर से बूथ लेवल कि तैयारी कैसे हो इस पर भी विचार विमर्श किया। ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करने को लेकर भी सहमति जतायी गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



