समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर: छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामाड़ा टोला बोहला में शुक्रवार रात्रि लगभग 11:00 बजे एक अधेड़ महिला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान विमला देवी (55) पति हरि भुइयां के रूप में किया गया।
इस बाबत मृतका के बेटा राकेश कुमार भुइयां ने बताया कि हर दिन की तरह मेरी मां विमला देवी घर के बाहर सो रही थी कि कुछ अपराधी गोली मारकर फरार हो गए जब हम लोगों ने घर के बाहर निकल कर देखा तो जोर-जोर से पैर पटक पटक कर तड़प रही थी। राकेश ने बताया की गोली कान के बगल में लगी और दूसरी तरफ निकल गई है। घटनास्थल से एक खोखा भी मिली जिसकी परिजनों ने तस्वीर भी दिखाए। राकेश ने बताया कि घर के अन्य सदस्य मेरे भाई यानी मृतका के बेटा मुकेश कुमार के ससुराल में एक शादी समारोह में इसी थाना क्षेत्र के कालापहाड़ में गए हुए थे और घटनास्थल बाघामाडा गांव में भी बारात आई थी ऐसे में घर को सुना पाकर शोर शराबे के बीच अपराधियों ने इस घटना का अंजाम दिया और उन्होंने बताया कि उस समय यह देखा गया कि घर से बाहर दक्षिण साइड नदी के तरफ दो लोग भाग रहे थे। इस घटना को लेकर राकेश ने बताया कि कुछ लोगों के साथ हमारी जमीन विवाद चल रही थी इसके अलावा मेरी माता तथा घर के अन्य लोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस बाबत इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने बताया कि मृतिका को गोली मारी गई है। अपराधी किसी भी हालत में बख्से नहीं जाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार तथा सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण इत्यादि अग्रेतर कार्रवाई में जुट गए।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



