परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 24 सितंबर 2025
जमशेदपुर। इंद्रलोक अपार्टमेंट( नियर एसपी पेट्रोल पंप),के सामने स्थित पार्क में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। पार्क में कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और लोगों का वहां टहलना व बच्चों का खेलना दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं होने के कारण पार्क का वातावरण गंदगी और मच्छरों का अड्डा बन गया है। इसके चलते आसपास की बस्ती में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि इस पार्क में अक्सर शादी और सामाजिक कार्यक्रमों की पार्टियां भी होती हैं। गंदगी के कारण इन आयोजनों में आने वाले मेहमानों को असुविधा झेलनी पड़ रही है और इलाके की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



