google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति 5.0 : छात्रा तनु श्री गौंड बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी बेटियों के सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए मिशन शक्ति 5.0 के तहत हरहुआ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बेलवरिया की कक्षा 8 की छात्रा तनुश्री गौड़ ने बुधवार को एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभाला।
तनुश्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बीआरसी पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थियों से उनके अनुभव साझा किए।ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चों को पढ़ाई में और भी आसानी होगी। इस पहल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने बताया कि छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देना ही मिशन शक्ति का वास्तविक उद्देश्य है। तनुश्री जिस आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)