ऋषि मिश्रा
कमलापुर,सीतापुर।ग्राम पंचायत सरौराकला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों को समाधान करने की बात कही। पहली बार सरौरा कला में इस प्रकार से जनता के लिए जन चौपाल का आयोजन किया गया था इसमें आम ग्रामीण के साथ प्रधान देश राज यादव ने भी अपने ग्राम पंचायत की मांगों एवं समस्या को रखा। अधिकारियों द्वारा शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से राशनकार्ड की समस्या को रखा।
जन चौपाल ने न सिर्फ सीधे जनता को लाभ मिल रहा है, बल्कि इन ग्रामीणों का शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। इस दौरान मौजूद पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चंद्रप्रकाश ग्राम पंचायत अधिकारी अंशिका ग्राम पंचायत छरासी प्रधान प्रतिनिधि मानू मिश्र सर्वेश कुमार सचिन कुमार प्रभाकर आंगनबाड़ी सन्नो बेगम ज्ञाना देवी पंचायत मित्र विमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



