google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति फेल आम जनता बेहाल

ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति फेल आम जनता बेहाल



बहराइच जनपद के नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा तथा बाबागंज इलाके में रोस्टर के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाई गई है लेकिन तरह तरह का बहाना बनाकर शाम को साढ़े तीन बजे से बीच बीच में कटौती कर के रात 11 बजे तक 11 से एक बजे तक कटौती फिर रात 2 से तीन बजे तक कटौती सुबह 6 से सात बजे तक कटौती सात बजे से आठ बजे तक कटौती दिन में साढ़े दस बजे से सवा 12 तक सप्लाई सवा 12 से साढ़े तीन बजे तक कटौती 18 घंटे में साढ़े नौ घंटे विद्युत कटौती से जनता बेहाल बाबागंज क्षेत्र के अशोक कुमार पाठक बृजेश कुमार पाठक राम कुमार राकेश कुमार आनंद कुमार सौरभ, आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि पुरुष तो रात सड़कों पर गुजार देते हैं लेकिन घरों में बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल है।इस संबंध में जब विद्युत उप केंद्र सहाबा के जेई सीडी गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)