दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के उत्सव गार्डन में जन सुराज पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया इस सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था।सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी के नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह एवं संचालन दिवाकर चंद्रवंशी ने किया।कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान गान से की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगंतुक अतिथियों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नीतियों और विचारों को कार्यकर्ता के समक्ष रखते हुए कहा कि बिहार में चुनाव नजदीक है कुछ ही दिनों में चुनाव की घोषणा होने वाली है ऐसे में नबीनगर से जन सुराज के प्रत्याशी को भरी बहुमत से जीतकर विधान सभा में भेजना है। वहीं पार्टी के भावी प्रत्याशी नबीनगर के मझियावां पंचायत के पूर्व मुखिया लाल गोविंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नबीनगर की जनता बार बार छली जा रही है।इस बार परिवर्तन करना है और जन सुराज के प्रत्याशी को जीताना है।एक प्रश्न के जवाब में लाल गोविंद सिंह ने कहा कि नबीनगर से पार्टी द्वारा जिसको प्रत्याशी घोषित किया जाएगा उसे चुनाव में जितना है।इस दौरान पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी उपेन्द्र नाथ वर्मा,जिला युवा अध्यक्ष रौनक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह,नंदकिशोर यादव, व्यास राम ,शशि राम गौतम,पिंटू तिवारी, मीडिया प्रभारी पवन कुमार,रामजीवन चौहान,पप्पू ठाकुर,अजय सिन्हा सहित पार्टी के बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



