दैनिक समाज जागरण 11.04.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी झारखंड के वीर सपूत सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर डिमना– पटमदा मार्ग पर स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया. जद (यू) कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, श्रद्धासुमन व्यक्त किया.
श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि अमर शहीद सिदो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुल क्रांति का आगाज किया था. उन्होंने नारा दिया था की करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो’. अल्प आयु में दोनों वीर जबाजों ने जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया, उनके साहस की गाथा को युगों– युगों तक याद रखा जाएगा.
इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला मंत्री विकास साहनी, विवेक पांडे, मनोज गुप्ता, इंदु शेखर सिंह, धीरेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



