google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनकवि धूमिल की जयंती खेवली में 9 को

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जनकवि सुदामा पांडेय’धूमिल’की जयंती जन्मस्थली खेवली में 9 नवम्बर को आयोजित है।
धूमिल जी के ज्येष्ठ पुत्र डॉ0 रत्न शंकर पांडेय ने अवगत कराया कि एमएलसी धर्मेंद्र राय के सौजन्य से बनवाया गया तोरणद्वार व जनमार्ग के लोकार्पण के साथ ‘अग्निपक्षी! एक दंशगाथा -रामेश्वर ‘पुस्तक का भी लोकार्पण होगा। दोपहर 12 बजे से ‘धूमिल की कविता’ -समय व समाज पर परिचर्चा के साथ कविता पाठ होगा। जिसमें शहर व गाँव से जुड़े कविजन,साहित्यकार,नाटककारऔर धूमिल के अनुयायी शामिल होंगे। पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल द्वारा “धूमिल प्रदर्शनी”लगाकर धूमिल के विचारों का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 दयाशंकर मिश्र’दयालु गुरु’ आयुष और औषधि मंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)