ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना पन्नूगंज व थाना रायपुर पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा थाना ओबरा पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना कोन पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी पर तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर व थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



