google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनता रॉ हाउस और एलआईजी क्षेत्र में अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक और श्री राम मंदिर का चित्र का वितरण किया गया*


अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 14 जनवरी 2024:–वार्ड 30 के जनता रॉ हाउस और एलआईजी रॉ हाउस क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार में बीच जाकर अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक और श्री राम मंदिर का चित्र का वितरण किया गया और सभी से 22 जनवरी को यथास्थान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का दर्शन करने व दीपोत्सव मनाने तथा अयोध्या धाम में होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन हेतु आमंत्रित किया गया।
इस संपर्क अभियान में मुख्य रूप से समाजसेवी सतीश शर्मा, धीरेंद्र ओझा, राकेश त्रिपाठी, सूरज भोला, रहीस, शैलेश शर्मा, अदिति कुमारी,रिया कुमारी,काजल कुमारी,प्रियंका कुमारी,पलक कुमारी, आंचल कुमारी,अंजना कुमारी,मुस्कान कुमारी, आदित्य,मनीष कुमार,आदित्य वर्मा, सत्या शर्मा,सोमेश सोना,सूरज लोहार, गुलशन, रितेश सहित काफी संख्या में राम भक्त शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)