नई दिल्लीः- श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने रोहिणी के सेक्टर 13 स्थित डीडी क्लब में नवम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2026 की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यो व आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोहिणी के सेक्टर 11 स्थित जापानी पार्क के लाॅन न.1 में श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा नवम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त से लेकर 4 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा।

श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार नवम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 29 अगस्त से लेकर 4 सितम्बर 2026 तक चलेगा। 7 दिनों तक उत्सव का माहौल रहेगा।
इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने बताया कि नवम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2026 के प्रथम दिन श्री श्याम कथा महासंगम एक धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें खाटू श्याम बाबा की महिमा व कथा का गुणगान किया जाएगा, दूसरे दिन गीता ग्रुप आॅफ आर्ट द्वारा प्रस्तुत सिया के राम तीसरे दिन शिव विवाह कार्यक्रम में भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का मंचन किया जाएगा चैथे दिन इंडियन आइडल फेम सुहैल कुमार अपने सुरों की छटा बिखेरने आएंगे, पांचवे दिन भजन जैमिंग में महाकाल का भक्त हूं मैं फेम शेखर जायसवाल व कुंज बिहारी जी अपनी प्रस्तुति देंगे छठे दिन श्री श्याम भजनोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल व हेमंत बृजवासी अपने भजनों से उपस्थित श्रोतागण को रिझाने आ रहे हैं तथा अंतिम दिन साध्वी पूर्णिमा जी पूनम दीदी श्री कृष्ण नंदोत्सव प्रोग्राम की प्रस्तुति सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि नंदोत्सव में खाने के लगभग कई स्टाॅल भी लगाए जाएंगें।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



