google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जयसवाल समाज के सदस्यों ने इतिहासकार की मनाई जयंती



दैनिक समाज जागरण संवाददाता अभिषेक तिवारी

पाकुड़-शहर के शिव शीतला मंदिर के पास जयसवाल समाज के सदस्यों के द्वारा इतिहासकार स्वर्गीय काशी प्रसाद जयसवाल की जयंती मनाई गई. जयंती के तहत सबसे पहले समाज के सचिव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद बारी-बारी से सभी सदस्यों ने इतिहासकार स्व काशी प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया। वही मौके पर उपस्थित सदस्यों को सचिव राजेश जासवाल,वरिष्ठ सदस्य विजय जायसवाल,मुकेश जायसवाल इनके जीवन की जानकारी देते हुए बताया कि इतिहासकार स्व काशी प्रसाद जायसवाल काफी विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। स्वर्गीय जयसवाल एक महान इतिहासकार ही नहीं थे, बल्कि 35 भाषाओं के ज्ञाता अनेक पुस्तकों के रचयिता तथा सफल कानूनविंद भी थे। उनका जन्म 27 नवंबर 1881 को यूपी के मिर्जापुर में हुआ था। सचिव ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा जरिया है जो मानव जीवन को बदल देता है हमें स्व जयसवाल के जीवन से सीखने की जरूरत है। मौके पर समाज के जितेंद्र जयसवाल ,आनंद चैधरी, जितेश चैधरी ,विजय जयसवाल, हरिशंकर जयसवाल ,रवि जायसवाल,संजय जायसवाल,आदित्य, आरूषी,वीर, विराट,अनुष्का,रीत,ओम,आयुष समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)