google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रांची में राज्य परिषद के बैठक से लौटने के बाद लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मारकुश सोरेन का जोरदार स्वागत,



दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अविनाश मंडल

पाकुड़/जनता दल यूनाइटेड के रांची में राज्य परिषद के बैठक से लौटने के बाद पाकुड़ लिट्टीपाड़ा विधानसभा के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मारकुश सोरेन को लिट्टीपाड़ा के जदयू कार्यकर्ताओं ने आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।जिसमें बिहार के लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार का जिंदाबाद का नारा लगाते हुए, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो का नारों के साथ अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष गौतम मंडल के नाम लेते हुए, जिंदाबाद का नारा लगाया गया। प्रखंड अध्यक्ष मारकुश सोरेन को भव्य स्वागत के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अपने निजी गांव मैं साथ ले जाया गया। प्रखंड अध्यक्ष मारकुश सोरेन ने कहा कि पार्टी नीतीश कुमार के आदेश अनुसार एवं जिला अध्यक्ष गौतम मंडल के निर्देशनुसार पार्टी समाज के हित में काम करती आई है और आगे भी करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)