राहुल कुमार गुप्ता।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जेबीकेएसएस कार्यकार्यों के द्वारा सहायक पुलिस एवम जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पर हुई लाठीचार्ज को लेकर शनिवार शाम मुकेश कुमार के अगुवाई मे सात मिल चौक से हॉस्पिटल चौक तक मशाल जुलूस,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी एवम मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।मुकेश कुमार ने कहा सहायक पुलिस कर्मियों के अलावा पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को साजिश के तहत लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से घायल किया गया।जिससे कार्यकर्ता काफी आहत है।मौके पर पूर्व जिप सदस्य जय प्रकाश पटेल,प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर महतो,सचिव टहल महतो, नारायण महतो,सुरेश महतो,प्रकाश महतो,सुनील महतो इत्यादि जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



