समाज जागरण संवाददाता — कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित कार-बाइक रैली में जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उपविजेता पुरस्कार अर्जित किया। इस रैली का आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
जेसीआई के संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया। रैली के सफल आयोजन एवं समन्वय में पूर्व अध्यक्ष विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता एवं आर्येन्द्र पाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही संस्था के सक्रिय सदस्यों विश्वास सेठ, कुशाग्र अग्रवाल, राहुल माथुर एवं शुभम अग्रवाल ने अपने वाहनों के साथ रैली में सहभागिता कर सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
रैली के दौरान यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन चलाने को लेकर जागरूकता संदेश दिए गए। जेसीआई की इस उपलब्धि पर संस्था के सदस्यों में हर्ष का माहौल रहा तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



