google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जेसीपी,डीसीपी,एडीसीपी व सीडीओ ने रामेश्वर मन्दिर का किया अवलोकन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
महाशिवरात्रि मेला के कुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को जेसीपी डा0 एंजिलरसन , डीसीपी प्रमोद पटेल,एडीसीपी आकाश पटेल व सीडीओ हिमांशु नागपाल रामेश्वर मन्दिर पुजारी अन्नू तिवारी,जनप्रतिनिधियों के साथ रामेश्वर महादेव मंदिर के आस पास का ड्रोन कैमरा उड़ाकर जांच पड़ताल किया।
अधिकारियों ने सम्बन्धित विभागों को गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।और स्थलीय निरीक्षण रामेश्वर मन्दिर,घाट ,बाजार सहित मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
महाकुम्भ को लेकर पिछले वर्ष से इस बार विशेष चौकसी रखने व बड़ागाँव इंस्पेक्टर को हरहुआ व वाजिदपुर रिंगरोड पंचकोशी चौराहा पर यातायात की चौकस व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। हर पुलिस कर्मी से लगे विभागीय कर्मचारियों को शिवभक्तो की सेवा भावना से सेवा करने का निर्देश दिया।साथ में एसएचओ जंसा दुर्गा सिंह,एसएचओ बड़ागाँव अतुल कुमार सिंह ,चौकी प्रभारी रामेश्वर जगदम्बा सिंह व गोमती जोन से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारी के साथ मन्दिर पुजारी अन्नू तिवारी,जगापट्टी प्रधान घनश्याम सिंह यादव,पूर्व प्रधान व प्रतिनिधि डॉ0 रामप्रसाद,बीडीसी रामेश्वर विशाल कुमार गुप्ता समेत कई समाजसेवी शामिल रहे। देर शाम को डीपीआरओ आदर्श ने भी तैयारी व्यवस्था का जायजा लिया।देर शाम डीपीआरओ ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)