तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एवम् एल्युमिनाई रिलेशन सेल की ओर से एल्युमिनाई टाक
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग के एल्युमिनाई एवम् ऑप्टम यूनाइडेट हेल्थ ग्रुप, नोएडा के सीनियर क्लिनिकल इन्वेस्टिगेटर डॉ. तापस साहा ने प्रोफेशनल लाइफ और वर्क-लाइफ बैलेंस के महत्व पर जोर देते हुए कहा, एक सफल करियर के साथ-साथ मानसिक संतुलन, समय प्रबंधन और व्यक्तिगत जीवन का संतुलन बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. साहा ने मेडिकल कोडिंग के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बताया, किस प्रकार फिजियोथेरेपी पृष्ठभूमि के स्टुडेंट्स इस क्षेत्र में सफल करियर बना सकते हैं। उन्होंने स्टुडेंट्स को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं, स्किल डवलपमेंट और करियर ग्रोथ से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. साहा डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एवम् एल्युमिनाई रिलेशन सेल की ओर से आयोजित एल्युमिनाई टाक में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। इससे पूर्व डॉ. तापस साहा, डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी की एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल, एआरसी के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ माथुर आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मेें सवाल-जवाब का दौर भी चला। प्रो. शिवानी एम. कौल ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। एल्युमिनाई टाक में डॉ. नंद किशोर साह, डॉ. नीलम चौहान, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. सिमरन सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन स्टुडेंट्स- विकास कुमार और सौम्या जैन ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



