समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज जंसा थाना क्षेत्र के बडौरा बाजार में गुरुवार को दोपहर बाद फराटा पंखा लगाते समय करंट लगने से आभूषण व्यवसाई की मौत हो गई। बताया जाता है कि अरुण कुमार सेठ पुत्र स्वर्गीय कल्लू सेठ उम्र 43 वर्ष गुरुवार को दोपहर बाद नवनिर्मित मकान के प्रथम तल पर फर्राटा पंखा लगा रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक आठ भाइयों में पांचवें नंबर के थे मृतक एक पुत्र तथा एक पुत्री का पिता बताया जाता है मृतक का स्थानीय बाजार में ही आभूषण की दुकान है घटना के बाद मां संतरा देवी पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम दास संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद आसपास की दुकान बंद हो गई तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



