google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड कृषक मित्र महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल  वापस लिया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़। झारखंड कृषक मित्र महासंघ के निर्देशानुसार विष्णुगढ़ कृषक मित्र महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला वापस लेते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पदाधिकारी को बुधवार को ज्ञापन सौंपा।साथ ही कहा है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी कृषक मित्रों ने मिलकर विचार किया।विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से जो काम मिलेगा उसे पूरा करने का कोशिश करेंगे।प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुगढ़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा हजारीबाग,जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग को सूचनार्थ प्रति लिपि भेजा गया। मौके पर झारखंड कृषक मित्र महासंघ विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सुरेश कु० दास, मोहम्मद नासिर, विजय कुमार राय, अशोक सिंह , विशेश्वर सिंह, लखन गंझू, विजेन्द्र राम आदि लोग सम्मिलित है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)