google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखण्ड पर्यटन विभाग के किड्स फैशन शो मॉडलिंग मे नबीनगर की साक्षी प्रिया ने मारी बाजी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार)16 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत नबीनगर वार्ड 4 जनकपुर पोखरा की साक्षी प्रिया ने झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किड्स फैशन प्रतियोगिता मे बाजी मारकर अपने परिवार के लोगो के साथ साथ पूरा नबीनगर को गौरवान्वित किया है।
नगर पंचायत नबीनगर वार्ड 4 के निवासी एवम सामाजिक कार्यकर्ता रामजीत शर्मा ने बताया कि उनकी पोती एवम उनके पुत्र ई राजेश कुमार के पुत्री साक्षी प्रिया झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किड्स फैशन शो प्रतियोगिता मे छठा स्थान बनाकर ग्रैंड फिनाले के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।रामजीत शर्मा ने बताया की वे तथा उनके परिवार के सभी सदस्य सहित इष्ट मित्र और सगे संबंधी भी पोती साक्षी प्रिया की सफलता पर काफी प्रसन्न है।
राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, प्रधानाध्यपक बिनोद दास, ओम प्रकाश अग्रवाल, बिनोद यादव,रामप्रवेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा ने साक्षी की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना करते हुए सफलता के लिए बधाई दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)