google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झींगा झाल गांव की छात्रा देवघर स्थित एक आवास में संदेह आत्मक स्थिति में हुई मौत*

*

प्रखंड क्षेत्र के बिरनिया पंचायत के झींगा झाल गांव निवासी प्रभाकर चौधरी की इकलौती पुत्री पूजा कुमारी की संदेहात्मक स्थिति में मौत होने की मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा पूजा कुमारी देवघर झारखंड स्थित बेला बागान में रहकर पढ़ाई करती थी जबकि साथ में उसका भाई पंकज भी रहता था। इसी बीच बुधवार 31 अगस्त को किसी अन्य के आवास पर देर शाम को मौत होने जाने की सूचना प्राप्त हुई। मौत हो जाने की घटना चंद मिनटों में आग की तरह फैल गई। जब घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंचा तो देखा कि छात्रा घर में फांसी पर झूल गई है। जिसकी सूचना पर झारखंड पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं झारखंड पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या होने की पुष्टि की जाएगी। झारखंड पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझा ले में लग गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)