
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुर मे बीज ग्राम योजना के अंतर्गत 10 एकड़ के लिए मटर और टरफ़ा योजन के अंतर्गत 12.50 एकड़ के लिए मूंग का वितरण राजेश्वर भार्गव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा किसानों को किया गया और किसानों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार जिस तरह मुख्यमंत्री किसानों के हक का फैसला ले रहे है उनके के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। बीज ग्राम योजना के इस कार्यक्रम में सुभाष टंडन, सुखराम जांगड़े सरपंच प्रतिनिधी उपस्थित रहे। किसान धनश्याम दास, दिलीप कुमार चित्रकांत यादराम शिवा धृतलहारे रामरत्न बालकृष्ण ब्रिज रामचरण सहित मनोज लक्ष्मीप्रसाद को वितरण किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



