google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव ने किया 19 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का भूमि पूजन।



समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में रविवार को क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव ने 19 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया, भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव के साथ ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक, सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं तकनीकी सहायक त्रिभुवन व ग्रामीण उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास एवं उसके उत्थान के लिए जनप्रतिनिधियों के लिए बैठक व सभा स्थल बहुत ही उपयोगी चिज है, निश्चित ही इस भवन के बनने और जनप्रतिनिधियों के यहां उपस्थित रहने से ग्राम को नई विकास और नई योजनाओं से परिपूर्ण लोगों को लाभ मिलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)