google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जेजेपी के अंकित बरालू बने हल्का वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बहल के मनीष सोनी बने युवा हल्का प्रधान महासचिव

जेजेपी की तरफ़ से हल्का लोहारू की युवा विंग की कार्यकारिणी गठित

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 14 फरवरी । जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जी व युवा ज़िलाध्यक्ष व जिला प्रभारी से विचार-विमर्श करके जजपा युवा हल्का अध्यक्ष दिनेश सुरपुरा ने हल्का लोहारू की युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया है। युवा कार्यकारिणी में अंकित बरालू को हल्का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष सोनी युवा हल्का प्रधान महासचिव, अनिल उर्फ मोनू , अजय पातवान ,चेतन गोकलपूरा को युवा हल्का उपाध्यक्ष , अमित लाखलाण, विकास बिधनोई , मुकेश श्योराण को युवा हल्का सचिव , नविन बारवास , बलदेव सिंह ,अजय कुड़ल को कार्यकारिणी मेंबर मनोनीत किया है ।


इस मौके पर युवा हल्का अध्यक्ष दिनेश सुरपुरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा निर्देश दिए कि वे सभी जजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के जमीन स्तर पर तेजी से कार्य करें।
दिनेश सुरपुरा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने हमेशा किसान, मजदूर, कमेरे व हर वर्ग के लिए काम किया है । उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल में भिन्न-भिन्न वर्गों व प्रदेश हित के लिए अनेकों परियोजनाओं पर कार्य हुआ। आज प्रदेश में बीजेपी के तानाशाही रवैये से आम आदमी परेशान है।


इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जिला अध्यक्ष सेठी धनाना, युवा जिला प्रभारी ओमी राजपूत व युवा हल्का प्रधान दिनेश सुरपुरा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा अपनी जिम्मेवारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)