महाशिवरात्रि उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय आयोजन, एक स्थान पर प्रमुख तीर्थों के दर्शन
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 13 फरवरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहल शाखा में त्रिदिवसीय 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेले का शुभारंभ बहल के सरपंच साधुराम पनिहार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बहल नगरी मंदिरों की नगरी के रूप में जानी जाती है, लेकिन एक ही स्थान पर 2 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं काशीनाथ, भोलेनाथ वहां पधारे हो क्षेत्रवासियों को एक साथ देश के प्रमुख 2 तिर्थों के दर्शन कराना वास्तव में सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील सांगवान, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, सुशील केडिया तथा समाजसेवी सुशील चैहड़िया ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
जुई- बाढडा क्षेत्र की ब्रह्माकुमारीज संचालिका बीके निर्मला ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित तीनों दिन मेले का लाभ उगने का आह्वान किया। मेले की निदेशिका एवं बहल व ढिगावा बडी केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके शकुंतला ने बताया कि यह आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बहल निवासियों के लिए एक प्रभु आहार है। मेले में सुसज्जित मंदिरों की अलौकिक छटा, मधुर शिव संगीत और मंदिरों की घंटियों की ध्वनि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराती है।
उन्होंने बताया कि मेले में विशेष रूप से बताया गया मेडिटेशन का श्रद्धालुओं को शांति की अनुभूति कराता है। साथ ही एक अनोखा हवन कुंड भी बनाया गया है, जहां श्रद्धालु अपनी किसी न किसी बुराई को प्रतीकात्मक रूप से आहुति देकर आत्मशुद्धि का संकल्प लेते है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



