google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जे एम एम पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय गतका चैंपियनशिप संपन्न, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

हजारीबाग, 11 मई :
जे एम एम पब्लिक स्कूल में आयोजित तीसरी जिला स्तरीय गतका चैंपियनशिप प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के आठ विद्यालयों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि जे एम एम पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। वहीं रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल एवं डीपीएस स्कूल बरही ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेप-7 के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी अविनाश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के निर्देशक राजन मेहता, निर्देशिका अफरीन मेहता एवं प्राचार्य मनीष रंजन मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।


विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अविनाश कुमार ने कहा कि गतका मार्शल आर्ट विशेष रूप से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रभावी माध्यम है तथा झारखंड में यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।


प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका हर्ष राजपूत, मिथलेश कुमार, पलक सिंह, सुहानी, अनन्या ऋतुराज, रिद्धि केसरी, आर्यन राज, आशुतोष एवं श्रेष्ठ ने निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। झारखंड गतका संघ के महासचिव प्रिंस मिश्रा ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)