google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जोंधरा की भिलौनी मोड पर पानी में डुबे मिली युवक की लाश, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना।



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

पचपेडी। जोंधरा से भिलौनी जाने वाली मार्ग पर एक युवक का टिकरे में भरे पानी में उनकी तैरती हुई लाश मिली है, ग्रामीणों के बताए अनुसार यह युवक शाम को ही शराब के नशे में चूर वहीं पर लेटा हुआ था, सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पास के ही टिकरे में भरे पानी में उसकी तैरती हुई लाश देखी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी मौके पर पचपेड़ी पुलिस पहुंच कर मृतक की पहचान ईशवर पटेल पिता मान सिंह ग्राम मनवा निवासी के रूप की गई शनिवार को ये अपने बहन के यहां गोपालपुर गया था।बहन के घर से लौटते हुऐ जोंधरा से शराब पीकर पैदल घर की ओर मनवा लौट रहा था।नशा ज्यादा हो जाने पर भीलौनी रोड किनारे शाम को सो गया था।नशा मे रोड के निचे गड्ढे में भरे पानी में गिर गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है, ग्रामीणों के बताए अनुसार उनके सर एवं आंख के पास से खून निकल रहा है जिस पर ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इनकी हत्या की गई होगी फिलहाल यह जांच का विषय है पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
पचपेड़ी थाना क्षेत्र में लाश मिलने की यह लगातार दूसरी घटना है कल शिवनाथ नदी में आमगांव में भी एक युवक की तैरती हुई लाश मिली थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)