google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकार मक़सूद आलम ने एक पहाड़िया महिला को रक्त देकर बचाई जान।

दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट राजकुमार भगत

पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजोबोना गाँव की एक पहाड़िया महिला सुनीता पहाड़िया गंभीर एनीमिया की बीमारी से जूझ रही हैं और पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।उनके पति ने मीरा फ़ाउंडेशन के सचिव प्रवीण कुमार सिंह से रक्तदान करवाने की गुहार लगाई।प्रवीण ने मक़सूद आलम से संपर्क कर रक्तदान करने का अनुरोध किया जिसके लिये वे सहर्ष तैयार हो गए और अपनी व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर तुरंत रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया और महिला की जान बचाई।मीरा फ़ाउंडेशन बीमार महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है और रक्तदाता मक़सूद आलम के स्वस्थ, प्रसन्न और संपन्न जीवन के लिये प्रार्थना करती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)